Thursday, November 19, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल WCL पेंच क्षेत्र में मानव संसाधन प्रबंधन में बदलाव की तैयारी? 16...

WCL पेंच क्षेत्र में मानव संसाधन प्रबंधन में बदलाव की तैयारी? 16 नवंबर को होगी चर्चा

इसमें क्षेत्रीय संयुक्त समन्वय समिति के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।

Advertisement

नागपुर। IndustrialPunch : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के पेंच क्षेत्र में कर्मचारियों की तैनाती, महिला कर्मचारियों के कार्यस्थल पर उपयोग और संवेदनशील पदों पर कार्यरत कामगारों के स्थानांतरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर 16 नवंबर 2026 को क्षेत्रीय संयुक्त समन्वय समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।

WCL के पेंच क्षेत्र के कार्मिक विभाग द्वारा 14 नवंबर 2026 को जारी बैठक सूचना के अनुसार, बैठक शाम 4 बजे महाप्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में होगी। इसमें क्षेत्रीय संयुक्त समन्वय समिति के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।

बैठक के एजेंडे में सात महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल

1. जनशक्ति का युक्तिसंगत नियोजन: कर्मचारियों की उपलब्धता और आवश्यकता के अनुसार मानव संसाधन का बेहतर उपयोग (Rationalization of Manpower)।

Advertisement

2. महिला कर्मचारियों का बेहतर उपयोग: महिला जनशक्ति का लाभदायक एवं प्रभावी उपयोग (Gainful Utilization of Female Manpower)।

3. कर्मचारियों का पुनर्नियोजन: लोन एवं अस्थायी रूप से अपने पदस्थापना स्थल से हटकर अन्य इकाइयों में कार्य कर रहे कर्मचारियों को उनके पदस्थापना स्थल पर पुनः नियोजित करने का मुद्दा।

4. संवेदनशील पदों पर स्थानांतरण: संवेदनशील पदों पर कार्यरत कामगारों के स्थानांतरण की अनिवार्यता पर चर्चा।

5. 15 मेगावाट सोलर पावर प्लांट: 15 MW सोलर पावर प्लांट के शुभारंभ से संबंधित विषय।

6. बायोमेट्रिक उपस्थिति: बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करना।

7. कोयला चोरी और बिजली खपत पर नियंत्रण: कोल कॉलोनी/टाउनशिप में कंपनी के कोयले की चोरी रोकने तथा बिजली की खपत पर नियंत्रण के उपायों पर चर्चा।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group : Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels : Click here

 

Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान