Wednesday, November 18, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया की ECL ने खोला स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का रास्ता, 1 दिसंबर...

कोल इंडिया की ECL ने खोला स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का रास्ता, 1 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू

आवेदन निर्धारित ECL VRS पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

Advertisement

सांकतोड़िया। IndustrialPunch : कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की अनुषंगी कंपनी ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) ने अपने गैर-अधिकारी कर्मचारियों (Non-Executive Employees/Workmen) के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (Voluntary Retirement Scheme–2026) लागू करने की अधिसूचना जारी की है। कंपनी के महाप्रबंधक (कार्मिक) कार्यालय से 16 नवंबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक एवं पात्र कर्मचारी 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इस योजना के तहत ECL के स्थायी रोल पर कार्यरत गैर-अधिकारी कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते आवेदन की तिथि तक उनकी आयु कम से कम 45 वर्ष हो चुकी हो। आवेदन निर्धारित ECL VRS पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

35 दिन के वेतन के आधार पर मिलेगी एक्स-ग्रेशिया राशि

  • कंपनी में प्रत्येक पूर्ण की गई सेवा के वर्ष के लिए 35 दिन का वेतन (Basic Pay + DA)।
  • सामान्य सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष तक शेष सेवा के प्रत्येक वर्ष के लिए 25 दिन का वेतन।

इन दोनों में से जो गणना कम होगी, उसके आधार पर एकमुश्त राशि का भुगतान किया जाएगा। वेतन की गणना 30 दिनों के महीने के आधार पर होगी। अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि वेतन संशोधन के कारण किसी प्रकार का बकाया भुगतान देय नहीं होगा।

Advertisement

अन्य सेवानिवृत्ति लाभ भी मिलेंगे

एक्स-ग्रेशिया के अतिरिक्त पात्र कर्मचारियों को कंपनी के नियमों और NCWA प्रावधानों के अनुसार अन्य देय लाभ भी दिए जाएंगे। इनमें शामिल हैं:

  • भविष्य निधि (Provident Fund) की संचित राशि।
  • ग्रेच्युटी (Gratuity)।
  • अर्जित अवकाश का नकदीकरण (Earned Leave Encashment)।
  • सेटलिंग अलाउंस (Settling Allowance), कंपनी आवास खाली करने की शर्त के अधीन, जहां लागू हो।
  • पेंशन संबंधी लाभ, जहां लागू हों।
  • सेवानिवृत्ति के बाद चिकित्सा सुविधा (Post-Retirement Medical Benefit)।
  • कंपनी के नियमों एवं NCWA के तहत अन्य स्वीकार्य देयताएं।

इन श्रेणियों के कर्मचारी नहीं कर सकेंगे आवेदन

  • जिन कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय या सतर्कता संबंधी कार्रवाई लंबित है।
  • बॉन्डेड सर्विस अथवा न्यूनतम सेवा की अनिवार्यता के तहत कार्यरत कर्मचारी।
  • संगठनात्मक या परिचालन आवश्यकता के कारण आवश्यक एवं महत्वपूर्ण घोषित पदों पर कार्यरत कर्मचारी।
  • माइनिंग सुपरवाइजरी पर्सनल एवं सर्वेयर।
  • अकाउंटेंट।
  • फार्मासिस्ट।
  • इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर।
  • नर्सिंग स्टाफ।
  • सिक्योरिटी इंस्पेक्टर।

आवेदन स्वीकार करना प्रबंधन के विवेक पर निर्भर

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि केवल आवेदन जमा करने से किसी कर्मचारी को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का अधिकार प्राप्त नहीं होगा। आवेदन स्वीकार करने का अंतिम अधिकार सक्षम प्राधिकारी यानी ECL के निदेशक (HR) के पास होगा। आवेदन पहले आओ, पहले पाओ (First Come First Serve) के आधार पर विचार किए जाएंगे।

एक बार आवेदन स्वीकार होने के बाद कर्मचारी द्वारा चुना गया विकल्प अंतिम और अपरिवर्तनीय होगा। प्रबंधन को योजना किसी भी चरण में वापस लेने का अधिकार भी सुरक्षित रहेगा।

1 से 31 दिसंबर तक खुलेगा VRS पोर्टल

ECL प्रबंधन ने GM (Systems), ECL मुख्यालय को निर्देश दिया है कि निर्धारित अवधि के दौरान ऑनलाइन VRS पोर्टल सक्रिय किया जाए। साथ ही सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधकों, HR प्रबंधकों और प्रतिष्ठानों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पात्र कर्मचारियों तक इसकी जानकारी पहुंच सके।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group : Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels : Click here
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान