नई दिल्ली। IndustrialPunch : घरेलू सर्राफा बाजार में गुरुवार, 26 नवंबर को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के सुबह के भाव के अनुसार 24 कैरेट सोना बढ़कर 1,22,982 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,12,652 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। चांदी का भाव भी बढ़कर 1,46,933 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।
IBJA के आंकड़ों के अनुसार, 25 नवंबर के बंद भाव की तुलना में 26 नवंबर के सुबह के भाव में 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,944 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसी तरह 22 कैरेट सोने में 1,781 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी रही।
चांदी भी हुई महंगी
चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई। 25 नवंबर को चांदी का बंद भाव 1,42,945 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो 26 नवंबर के सुबह के भाव में बढ़कर 1,46,933 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इस तरह चांदी में 3,988 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई।
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group : Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels : Click here









