छत्तीसगढ : निकाय चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, सीएम बघेल ने कहा- बीजेपी कांग्रेस के सामने नहीं टिक पाई

छत्तीसगढ़ के 2 नगर निगम, 5 नगर पालिका और 6 नगर पंचायतों के चुनाव में कांग्रेस ने बंपर जीत दर्ज की है। इसमें बीरगांव नगर निगम, चरौदा नगर निगम और जामुल नगर पालिका को छोड़ सभी में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है।

रायपुर, 23 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ के 2 नगर निगम, 5 नगर पालिका और 6 नगर पंचायतों के चुनाव में कांग्रेस ने बंपर जीत दर्ज की है। इसमें बीरगांव नगर निगम, चरौदा नगर निगम और जामुल नगर पालिका को छोड़ सभी में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। यानी कि अब उसका मेयर या अध्यक्ष निर्विरोध चुना जाएगा।

कांग्रेस ने कुल 211 वार्डों में जीत दर्ज की है। जबकि भाजपा को 92 वार्डों में विजय मिली है। 52 वार्डों पर अन्य परचम लहराया है। 2 वार्ड के परिणाम आना अभी बाकी हैं।

इधर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि, बीजेपी कांग्रेस के सामने टिक नहीं पाई। उन्होंने कहा कि जहां जरूरत पड़ेगी, तो निर्दलियों के साथ नगर सरकार बनाएंगे। आने वाले समय में और अच्छा करेंगे। बीजेपी दूर-दूर तक नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, यह राहुल गांधी जी के संकल्पों पर सरकार के अमल की जीत है। यह जीत प्रदेश में अशांति, नकारात्मकता फैलाने की कोशिश करने वालों को जनता का लोकतांत्रिक मुंहतोड़ जवाब है। मुख्यमंत्री भूपेश ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्रिमंडल के सहयोगियों सहित सभी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing