NFITU के अध्यक्ष डा. दीपक जायसवाल ने कहा- कामगारों को गुमराह करने हो रही हड़ताल

नेशनल फं्रट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियनंस (NFITU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. दीपक जायसवाल ने कहा कि 28- 29 मार्च की हड़ताल में उनका संगठन सम्मिलित नहीं है।

नई दिल्ली, 26 मार्च। नेशनल फं्रट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियनंस (NFITU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. दीपक जायसवाल ने कहा कि 28- 29 मार्च की हड़ताल में उनका संगठन सम्मिलित नहीं है।

इसे भी पढ़ें : एसईसीएल प्रबंधन ने श्रमिक नेताओं से कहा- हड़ताल न करें, उत्पादन की सोचें

डा. जायसवाल ने कहा कि एनएफआईटीयू, एचएमकेपी, आरसीएमसी की कार्यकारिणी ने फैसला लिया है कि इस तरह की हड़ताल में शामिल नहीं होना है।

इसे भी पढ़ें : BMS के राष्ट्रीय महामंत्री सिन्हा ने 28 व 29 मार्च की देशव्यापी हड़ताल को लेकर दिया बड़ा बयान

Advertisement

28 एवं 29 मार्च को होने वाली देशव्यापी हड़ताल का उद्देश्य कामगारों को गुमराह करना है। हड़ताल मृतप्रायः हो चुके राजनीतिक दलों के हितों को साधने के लिए की जा रही है। डा. दीपक जायसवाल ने कहा कि यह हड़ताल अनैतिक है और वे इसकी निंदा करते हैं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

Advertisement