एनटीपीसी सीपत : मातृ एवं शिशु चलित स्वास्थ्य सेवा का शुभारंभ, 36 ग्रामों के लोगों के मिलेगा लाभ

इस मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से आसपास के प्रभावित 36 ग्रामों के ग्रामीणों के स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने, प्रत्येक सप्ताह सोमवार से शनिवार स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन, ग्रामों के सामुदायिक भवन/ पंचायत भवन/ और चौपालों मे किया जाएगा।

बिलासपुर, 01 जून। बुधवार को एनटीपीसी सीपत में सीएसआर के अंतर्गत मातृ एवं शिशु चलित स्वास्थ्य सेवा का शुभारंभ परियोजना प्रमुख, घनश्याम प्रजापति, मुख्य महाप्रबंधक (सीपत) और कमलाकर सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (सीपीजी-2)े द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

इस चलित स्वास्थ्य सेवा का संचालन आसपास के प्रभावित 36 ग्रामों में किया जाएगा। इसके माध्यम से चिकित्सा जरूरतों को पूरा करने के लिए दवाइयों की उपलब्ध्ता के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सहायता प्रदान किया जाएगा। इस स्वास्थ्य टीम मे 2 एमबीबीएस डॉक्टर, 1 प्रशिक्षित नर्स, फार्मासिस्ट एवं पैरामेडिकल स्टाफ शामिल है।

इस मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से आसपास के प्रभावित 36 ग्रामों के ग्रामीणों के स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने, प्रत्येक सप्ताह सोमवार से शनिवार स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन, ग्रामों के सामुदायिक भवन/ पंचायत भवन/ और चौपालों मे किया जाएगा।

इस पहल का प्रमुख उद्देश्य स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ गर्भवती व नई माताओं, नवजात शिशुओं को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है।

Advertisement

इस अवसर पर स्नेहेश बैनर्जी, महाप्रबंधक (प्रचालन), अभिजीत चटर्जी, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं), एस वी डी रविकुमार, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन), श्रीमती पूनम तिर्की, सीएमओ, एनटीपीसी सीपत चिकित्सालय, श्रीमती, के श्रीलता, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), स्थानीय सरपंचगण सीपत, जांजी, देवरी, कर्रा तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

Advertisement