Advertisement

रायपुर, 09 जून। गुरुवार को भिलाई स्टील प्लांट में कन्वर्टर शॉप में हुए हादसे में एक ठेका कर्मी की मौत हो गई। सप्ताहभर के भीतर प्लांट के अंदर ये चौथा हादसा है।

जानकारी के मुताबिक कन्वर्टर शॉप में गुरुवार दोपहर कुछ मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान ठेका कर्मी अर्जुन साहू (42 वर्ष) के सिर पर लोहे की मोटी चेन टूटकर गिर गई। जिससे अर्जुन का सिर फट गया। उसे तत्काल मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

हादसे की मौत होने की सूचना मिलते ही बीएसपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि मृतक अर्जुन निवासी बजरंग चौक जोरातराई डुंडेरा एमजे इंटरप्राइसेस के अंडर में काम करता था।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunch) पर Follow करें …

Advertisement

 

Advertisement