Advertisement

भोपाल, 29 जून। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के बाद अब मध्य प्रदेश के छतरपुर में बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे 4 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया।

घटना ओरछा रोड थाना क्षेत्र के नारायणपुरा और पठापुर गांव के पास की है। बारिश को देखते हुए ग्रामीणों ने बोरवेल के ऊपर अस्थाई छतरी बना दी है। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।

बोरवेल के अंदर कैमरा डाला गया है, जिसमें बच्चे का मूवमेंट नजर आया है। आसपास करीब 18 फीट गहरा गड्ढा खोदा जा चुका है। प्रशासनिक अमला रेस्क्यू में जुट गया है।

Advertisement

छतरपुर के नारायणपुरा के रहने वाले अखिलेश यादव का 4 साल का बेटा दीपेंद्र यादव परिवार के साथ खेत पर गया था। यहां खेलते – खेलते वह बोरवेल में गिर गया।

कलेक्टर संदीप जीआर ने बताया कि मासूम दीपेंद्र 40 फीट की गहराई पर फंसा है। बच्चा बात कर रहा है। बोरवेल में ऑक्सीजन सप्लाई शुरू कर दी गई है। बारिश होने से खेत में कीचड़ हो गई है। इस कारण रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। उसको समांतर टनल बनाकर बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

Advertisement