Saturday, April 25, 2026
Home State News Chhattisgarh भक्त गुहा निषाद जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए संसदीय सचिव विनोद चन्द्राकर

भक्त गुहा निषाद जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए संसदीय सचिव विनोद चन्द्राकर

सरकार सभी समाज व वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। शिक्षा के साथ योजनाओं के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

Advertisement

महासमुंद, 17 जनवरी। ग्राम पंचायत बिरकोनी व सिंघनपुर में निषाद समाज द्वारा आयोजित भक्त गुहा निषाद जयंती कार्यक्रम में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मड़ई मेला भी शिरकत की।

निषाद समाज द्वारा ग्राम पंचायत बिरकोनी व सिंघनपुर में गुहा निषाद जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाउलाल चंद्राकर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय शर्मा, जनपद सदस्य आरीन भागीरथी चंद्राकर, अरूण चंद्राकर, सरपंच ताम्रध्वज निषाद मौजूद थे।

मुख्य अतिथि श्री चंद्राकर ने कहा कि आज समाज विकास की ओर बढ़ रहा है। समाज को संगठित कर लोगों को आर्थिक स्वास्थ्य शिक्षा व राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ाना समाज के लिए जरूरी है। इसके लिए समाज के सभी लोगों को मिलकर आगे बढ़ाना होगा। समाज को आगे बढ़ाने के लिए आज के युवाओं को आगे आना होगा तभी हम श्रेष्ठ समाज की परिकल्पना कर सकते हैं इसके साथ ही नशा जैसे कुरीति से बचना होगा। समाज में होने वाले छोटे-बड़े कार्यक्रमों में शामिल हो और समाज के द्वारा मिलने वाले दायित्व का पूर्ण मनोयोग के साथ पालन करते हुए समाज के बताए मार्ग पर चलकर एक श्रेष्ठ समाज स्थापित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कहा कि प्रदेश की सरकार सभी समाज व वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। सरकार द्वारा शिक्षा के साथ योजनाओं के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। आप इन अवसरों का लाभ उठाकर एक जागरूक समाज के रूप में अपनी पहचान बना सकते हैं। आपके बच्चे अच्छे से पढ़ेंगे, डॉक्टर, इंजीनियर की नौकरी करेंगे तो आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। गरीबी दूर होगी और आप बेहतर तरीके से जीवनयापन कर पाएंगे।

Advertisement

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बलराम पटेल, सुकारू निषाद, झड़ी निषाद, बुधारू निषाद, विष्णु निषाद, भीम निषाद, जगदीश चंद्राकर, पवन चंद्राकर, फेरहा यादव, रमेश यादव, शंकर यादव, भूषण निषाद, संतोष निषाद, दामोदर चंद्राकर, डूमेश चंद्राकर, राधे पटेल, बगेश्वर निषाद, ओमप्रकाश निषाद, कुंदन निषाद, लुमेश निषाद, भोला निषाद, पुसउ निषाद, यशवंत निषाद, रितेश निषाद, चंद्रशेखर निषाद, दौलत चंद्राकर, रामा यादव, नागेश निषाद, कुंदन निषाद, तेजराम निषाद, मनहरण निषाद, द्वारिका निषाद, ईतवारी साहू, हेमलाल साहू, गणपत निषाद, बल्ला निषाद, ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: