Tuesday, August 25, 2026
Home State News Chhattisgarh छत्तीसगढ़ : जंगल में हाथी के साथ सेल्फ़ी लेने की कोशिश, फिर...

छत्तीसगढ़ : जंगल में हाथी के साथ सेल्फ़ी लेने की कोशिश, फिर हाथी ने ये किया

घटना कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल क्षेत्र की है। हरदीबाजार के समीप ग्राम रेकी के जंगल में हाथियों का दल विचरण कर रहा है।

Advertisement

रायपुर, 08 फरवरी। छत्तीसगढ़ हाथियों का रहवास इलाका है। लिहाजा हाथी और मानव के बीच द्वंद की स्थिति निर्मित होती है। हाथियों के हमले से जानमाल के नुकसान की घटनाएं होते रहती हैं।

इधर, बुधवार को एक व्यक्ति हाथी के हमले से घायल हो गया। घटना कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल क्षेत्र की है। हरदीबाजार के समीप ग्राम रेकी के जंगल में हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों को देखने के लिए ग्रामीण पहुंच गए। इनमें संतोष पोर्ते (40 वर्ष) नाम का एक व्यक्ति हाथियों के कुछ करीब जाकर सेल्फ़ी लेने कोशिश करने लगा। एक हाथी को यह रास नहीं आया। हाथी ने दौड़कर उस पर हमला कर दिया। हाथी ने संतोष को सूंड से उठाकर पटक दिया। संतोष किसी तरह उठा और जान बचाकर भागने में सफल हुआ, लेकिन हाथी के हमले से वो गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट