Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन BMS नेता कोयला मंत्री से मिले, 11वां वेतन समझौता फाइनल करने की...

BMS नेता कोयला मंत्री से मिले, 11वां वेतन समझौता फाइनल करने की रखी मांग

कोयला मंत्री के समक्ष एमजीबी के अलावा CoD में सम्मिलित अन्य बिंदुओं का समाधान करने तथा 11वें वेतन समझौते को अंतिम रूप देने की मांग रखी।

15 फरवरी को कोयला मंत्री से बीएमएस नेताओं की भेंट के दौरान की तस्वीर
15 फरवरी को कोयला मंत्री से बीएमएस नेताओं की भेंट के दौरान की तस्वीर
Advertisement

नई दिल्ली, 15 फरवरी। जेबीसीसीआई- XI की 9वीं बैठक बुलाने की मांग और सीआईएल प्रबंधन की वेतन समझौते के प्रति उदासीनता को लेकर आंदोलन के ऐलान के बाद ABKMS के पदाधिकारियों ने कोयला मंत्री से मुलाकात की है।

बीएमएस के कोल प्रभारी, जेबीसीसीआई सदस्य तथा अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (ABKMS) के महामंत्री व जेबीसीसीआई सदस्य सुधीर घुरडे ने बुधवार को नई दिल्ली में कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी से मुलाकात की।

दोनों श्रमिक नेताओं ने कोयला मंत्री के समक्ष एमजीबी के अलावा चार्टर ऑफ डिमांड में सम्मिलित अन्य बिंदुओं का समाधान करने तथा 11वें वेतन समझौते को शीघ्र ही अंतिम रूप देने की मांग रखी। बताया गया है कि कोयला मंत्री ने इस संदर्भ में कोल इंडिया प्रबंधन को उचित दिशा निर्देश जारी करने आश्वस्त किया।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: