Friday, May 1, 2026
Home State News Chhattisgarh मुख्यमंत्री बघेल ने घोषणा, नगरीय निकायों का मिलेंगे एक हजार करोड़ रुपए,...

मुख्यमंत्री बघेल ने घोषणा, नगरीय निकायों का मिलेंगे एक हजार करोड़ रुपए, चुंगी कर में बढ़ोतरी

नगर निगम रायपुर को 100 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई। बिलासपुर नगर निगम को 50 करोड़, दुर्ग नगर निगम को 25 करोड़ मिलेंगे।

Advertisement

रायपुर, 15 फरवरी : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के गौरव समागम 2023 में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी नगरीय निकायों को विकास हेतु लगभग 1 हजार करोड़ रुपए देने की घोषणा की।

नगर निगम रायपुर को 100 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई। बिलासपुर नगर निगम को 50 करोड़, दुर्ग नगर निगम को 25 करोड़ मिलेंगे। इसकी तरह भिलाई चरौदा, अम्बिकापुर, जगदलपुर को 20-20 करोड़, रिसाली, राजनादगांव, रायगढ़ एवं कोरबा को 15-15 करोड़, बिरगांव, धमतरी एवं चिरमिरी को 10-10 करोड़ की राशि, सभी नगर पालिकाओं को 5-5 करोड़ और सभी नगर पंचायतों को 3-3 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

चुंगी कर को 26 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये करने की भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की। रायपुर, भिलाई और बिलासपुर में शहरी महिला आजीविका केंद्र शुरू करने किए जाएंगे।

युवाओं के रोजगार हेतु रायपुर एवं भिलाई में सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर सुविधा सहित बीपीओ ख्ुलेंगे। भिलाई में बनेगी विश्वस्तरीय सेंट्रल लाइब्रेरी कम रीडिंग ज़ोन खुलेगा। रीपा की तर्ज पर सभी नगर निगम और नगर पालिकाओं में खुलेंगे अर्बन कार्टेज और सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क तथा शहरों के मार्केट एरिया में सीसीटीवी, आधुनिक शौचालय और विकास व्यवस्था की घोषणा की गई।

Advertisement

इसी तरह नगर निगमो में बनेंगे स्मार्ट हेल्थ कियोस्क एवं कियोस्क में बीपी, सुगर, ब्लड टेस्ट की मिलेगी निशुल्क सुविधा मिलेगी। रायपुर शहर के जल भराव वाले क्षेत्रों में ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाएगा। भूमि विकास नियम को सरलीकरण करने किया जाएगा। अम्बिकापुर में महात्मा गांधी स्टेडियम का उन्नयन, सड़क निर्माण एवं सौंदरीकरण किया जाएगा।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: