Thursday, April 30, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी, जांगड़े CE एचआर और कोसरिया CE प्रोजेक्ट...

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी, जांगड़े CE एचआर और कोसरिया CE प्रोजेक्ट बनाए गए

जबकि कारपोर्रेट प्लांनिंग एवं बिजनेस डेवलपमेंट की जिम्मदारी संभाल रहे एचएन कोसरिया अब मुख्य अभियंता प्रोजेक्ट होंगे।

Advertisement

रायपुर, 18 फरवरी : छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी द्वारा कार्य दायित्व में फेरबदल करते हुए केटीपीएस कोरबा पूर्व में पदस्थ मुख्य अभियंता रजनीश जांगड़े को मुख्यालय रायपुर में पदस्थ करते हुए मानव संसाधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि कारपोर्रेट प्लांनिंग एवं बिजनेस डेवलपमेंट की जिम्मदारी संभाल रहे एचएन कोसरिया अब मुख्य अभियंता प्रोजेक्ट होंगे।

श्री कोसरिया की जगह अब एबीवीटीपीएस मड़वा में पदस्थ रहे रामजी सिंह पदोन्नति के बाद मुख्यालय रायपुर में कार्यभार संभालेंगे। वहीं डीएसपीएम कोरबा पूर्व में पदस्थ रहे शैलेंद्र कुमार शर्मा को पदोन्नति के बाद मुख्य अभियंता केटीपीएस कोरबा पूर्व की जिम्मेदारी दी गई है।

पदोन्नत होकर अतिरिक्त मुख्य अभियंता बने नौ अधिकारी

अधीक्षण अभियंता के पद से पदोन्नति पाकर नौ वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त मुख्य अभियंता के पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें गिरीश कुमार गुप्ता एसएलडीसी रायपुर, हेमंत कुमार सिंह ओएंडएम-2 एचटीपीएस कोरबा पश्चिम, सुभाष कुमार शर्मा सीएंडआरए रायपुर, संजीव कंसाल ओएंडएम डीएसपीएम कोरबा पूर्व, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ओएंडएम एबीवीटीपीएस मड़वा, आईए अंसारी सीपीएंडबीडी रायुपर, शशिधर द्विवेदी एसएंडपी एबीवीटीपीएस मड़वा, अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव ओएंडएम जनरेशन रायपुर और महेश कुमार गुप्ता टीएंडएसएस एचटीपीएस कोरबा पश्चिम शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: