Thursday, April 30, 2026
Home State News Chhattisgarh पाली महोत्सव : तेरी मेरी कहानी.. है बारिशों का पानी… पलक मुच्छल...

पाली महोत्सव : तेरी मेरी कहानी.. है बारिशों का पानी… पलक मुच्छल के गाने सुन खूब झूमे दर्शकगण

इसी प्रकार पाली महोत्सव के पहले दिन छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार अनुज शर्मा के छत्तीसगढ़ी गाना ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया।

Palak Muchhal
Palak Muchhal
Advertisement

कोरबा, 19 फरवरी : मेरी आशिकी तुम ही हो.. प्रेम रतन धन पायो.. जग घुमिया थारे जैसा कोई नहीं.. कौन तुझे यूं प्यार करेगा.. दिल दिया गल्ला.. जैसे सुपरहिट गीतों को बॉलीवुड की स्टार सिंगर पलक मुच्छल की आवाज में सुनकर क्षेत्रवासियों ने पाली महोत्सव के पहले दिन की संध्या का खूब आनंद लिया।

पलक मुच्छल की सुरीली आवाज ने दर्शकगणों के बीच खूब वाहवाही बटोरी। बॉलीवुड मूवी गब्बर इज बैक के हिट गीत तेरी मेरी कहानी.. है बारिशों का पानी.. गाने को पलक मुच्छल की आवाज में सुनकर दर्शकगण खूब झूमे। पलक ने दर्शकों के मनोरंजन में इजाफा करते हुए सबको अपने साथ भी गाने को मजबूर कर दिया। दर्शकगण खूब जोश और उत्साह के साथ पलक के गानों में अपने सुर मिलाते रहे।

पलक की आवाज का जादू इस कदर छाया रहा कि देर रात तक लोगों की कानों पर पलक के गाए गाने गूंजते रहे। इसी प्रकार पाली महोत्सव के पहले दिन छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार अनुज शर्मा के छत्तीसगढ़ी गाना ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया। अनुज शर्मा के भक्ति गीत आरुग हे कलसा.. ने पाली महोत्सव स्थल को भक्तिमय बना दिया।

Advertisement

छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति से संबंधित एक से बढ़कर एक छत्तीसगढ़ी गीत सुनाकर अनुज शर्मा भी दर्शकगणों के बीच लोकप्रिय रहे। इससे पहले बचपन का प्यार प्रेम सहदेव दिरदो ने भी अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: