Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन लेबर20 कार्यालय का हुआ उद्घाटन, BMS ने कहा- सभी श्रम संगठनों के...

लेबर20 कार्यालय का हुआ उद्घाटन, BMS ने कहा- सभी श्रम संगठनों के साथ मिलकर G20 को सफल बनाएंगे

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध चिंतक और लेखक अमरनाथ डोगरा रहे। लेबर -20 का नेतृत्व भारतीय मज़दूर संघ के अध्यक्ष हिरणम्य पंड्या कर रहे हैं।

Advertisement

नई दिल्ली, 24 फरवरी। शुक्रवार को G20 के अंतर्गत होने वाले L20 के कार्यालय का नई दिल्ली स्थित भारतीय मज़दूर संघ के केंद्रीय कार्यालय में उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध चिंतक और लेखक अमरनाथ डोगरा रहे। लेबर -20 का नेतृत्व भारतीय मज़दूर संघ के अध्यक्ष हिरणम्य पंड्या कर रहे हैं।

इस दौरान एल-20 के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर भारतीय मज़दूर संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री बी सुरेंद्रन ने L:20 का पावर पॉइंट प्रज़ेंटेशन दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा की L-20 श्रमिकों की वैश्विक सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा और महिलाओं के लिए कार्य के अवसर की थीम पर केंद्रित है. भारतीय मज़दूर संघ सभी श्रमिक संगठनों के साथ मिलकर कार्य करेगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमरनाथ डोगरा ने भारतीय मज़दूर संघ की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा की L20 की अध्यक्षता भारतीय मज़दूर संघ को नहीं बल्कि देश के श्रमिकों को मिली है। हमारी यह यात्रा भविष्य में भी इसी रूप में जारी रहेगी।

कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में भारतीय मज़दूर संघ के महामंत्री रविंद्र हिम्मते, NFITU के अध्यक्ष दीपक जायसवाल, TUCC के महासचिव डॉ एसपी तिवारी, लेबर लॉ एसो. के अध्यक्ष डॉ प्रवीण सिन्हा, BMS दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष अनीश मिश्रा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी शोध न्यास के डॉ अनिर्बान गाँगुली समेत कई गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Advertisement

उल्लेखनीय है की G20 द्वारा बिजनेस20, वीमेन 20, यूथ 20 और लेबर 20 जैसे कई आयाम पर कार्यक्रम आयोजित होने हैं। लेबर 20 की प्रारंभिक इंसेंप्शन मीटिंग 18 से 20 मार्च तक पंजाब के अमृतसर में आयोजित की जानी है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: