Sunday, May 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कमर्शियल माइनिंग : जिंदल पॉवर लिमिटेड ने एक और कोल ब्लॉक किया...

कमर्शियल माइनिंग : जिंदल पॉवर लिमिटेड ने एक और कोल ब्लॉक किया हासिल, छत्तीसगढ़ में स्थित है खदान

नीलामी के पांचवे दिन छत्तीसगढ़ की गारे पेलमा सेक्टर- 1 (पूर्व) कोयला खदान को नीलामी के लिए रखा गया था जो सीएमएसपी कोयला खदान थी।

Advertisement

नई दिल्ली, 03 मार्च। कोयला मंत्रालय ने 03 नवंबर, 2022 को छठे दौर और पांचवें दौर के दूसरे प्रयास के तहत वाणिज्यिक खनन के लिए कोयला खदानों की नीलामी शुरू की थी।

इसे भी पढें : जिंदल पॉवर ने फिर हासिल किया Gare Palma Sector IV/2 & Gare Palma Sector IV/3 कोल ब्लॉक, कुल 15 कंपनियों ने लगाई थी बोली

इन खदानों की अग्रिम नीलामी दिनांक 27 फरवरी को प्रारंभ की गई है। ई-नीलामी के पांचवे दिन छत्तीसगढ़ की गारे पेलमा सेक्टर- 1 (पूर्व) कोयला खदान को नीलामी के लिए रखा गया था जो सीएमएसपी कोयला खदान थी। इस कोयला खदान का विवरण इस प्रकार है:-

  • यह कोयला खदान पूरी तरह से खोजी गई कोयला खदान है।
  • इस कोयला खदान के लिए कुल भूगर्भीय भंडार 965 मिलियन टन है।
  • इन कोयला खदानों के लिए पीआरसी 15 एमटीपीए है।

पांचवे दिन के नतीजे इस प्रकार हैं :

Advertisement

गारे पेलमा सेक्टर- 1 (पूर्व) : जिंदल पॉवर लिमिटेड

इसे भी पढ़ें : कमॅर्शियल माइनिंग : चौथे दिन मध्यप्रदेश के दो कोल ब्लॉक की हुई नीलामी

20 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

उत्पादन पर आने के बाद यह कोयला खदान, इस कोयला खदान के पीआरसी पर गणना करके 1,968 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व उत्पन्न करेंगी। खदान में 2,250 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश आकर्षित होगा और इससे 20,280 लोगों को रोजगार मिलेगा।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: