Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) सी एस आर CSR : एनटीपीसी सीपत द्वारा पशुपालक किसानों को चाफकटर मशीन का वितरण

CSR : एनटीपीसी सीपत द्वारा पशुपालक किसानों को चाफकटर मशीन का वितरण

इससे पूर्व में भी ग्राम कुकदा केंद्र में आसपास के 20 पशुपालक किसानों को चाफ कटर मशीन का वितरण किया गया था।

Advertisement

बिलासपुर, 06 अप्रेल। गुरुवार को एनटीपीसी सीपत (NTPC Sipat) के सीएसआर विभाग द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत ग्राम गतौरा में चाफकटर मशीन का वितरण किया गया। एनटीपीसी सीपत द्वारा आसपास के प्रभावित ग्रामों के पशुपालक किसानों को दूध उत्पादन के माध्यम से आय में वृद्धि कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एकीकृत पशुधन एवं चाराधन विकास कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : CIL चेयरमैन WCL दौरे पर, दी बधाई और कहा- अब नए टारगेट के लिए कमर कसें

इसी कड़ी में ग्राम गतौरा केंद्र में आसपास के ग्राम भिलाई, रलिया, पंधी, परसदा एवं गतौरा के पशुपालक किसानों को 30 चाफकटर मशीन का वितरण किया गया, जिससे किसानों को चारा काटने में सहूलियत हो सके और उनके पशुधन को पौष्टिक चारा मिल सके।

इसे भी पढ़ें : CSR – NTPC Sipat : प्रभावित ग्रामों में सीसी रोड एवं डब्ल्यूबीएम रोड का भूमिपूजन

Advertisement

इस अवसर पर सुरेश राठौर सरपंच ग्राम पंचायत गतौरा, उपसरपंच देवसिंह पोर्ते, एनटीपीसी सीपत से कर्मचारीगण एवं पशुपालक किसान उपस्थित थे। विदित हो कि इससे पूर्व में भी ग्राम कुकदा केंद्र में आसपास के 20 पशुपालक किसानों को चाफ कटर मशीन का वितरण किया गया था।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट