Friday, May 1, 2026
Home Industrial (English) केन्‍द्रीय खान मंत्री प्रल्हाद जोशी देश के महत्वपूर्ण खनिजों की पहली सूची...

केन्‍द्रीय खान मंत्री प्रल्हाद जोशी देश के महत्वपूर्ण खनिजों की पहली सूची करेंगे जारी

महत्‍वपूर्ण खनिजों की सूची का जारी होना खनिज संसाधनों के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता और सुरक्षा की खोज में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी।

Advertisement

भारत सरकार, खान मंत्रालय के माध्यम से आयात निर्भरता को कम करने, आपूर्ति श्रृंखला अनुकूलता बढ़ाने और देश के शुद्ध शून्य उद्देश्यों की सहायता करने के लिए पहली बार “भारत के लिए महत्वपूर्ण खनिजों की सूची” का अनावरण करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस महत्वपूर्ण खनिज सूची केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी द्वारा खान, कोयला और रेलवे राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में जारी की जाएगी। इस समारोह का आयोजन 28 जून, 2023 को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में विदेशी गणमान्य व्यक्तियों, उद्योग प्रतिनिधियों, विषय वस्तु विशेषज्ञों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों सहित प्रमुख गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। महत्वपूर्ण खनिजों की सूची की मुख्य झलकियां एक लघु वृत्तचित्र वीडियो के माध्यम से प्रदर्शित की जाएंगी और कुछ प्रमुख महत्वपूर्ण खनिजों को समारोह के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा।

महत्‍वपूर्ण खनिजों की सूची का जारी होना खनिज संसाधनों के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता और सुरक्षा की खोज में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी। सावधानीपूर्वक संकलित यह सूची उन खनिजों की पहचान करने और प्राथमिकता देने के लिए डिज़ाइन की गई है जो उच्च तकनीक इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार, परिवहन और रक्षा जैसे विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के लिए आवश्यक हैं। यह सूची खनन क्षेत्र में नीति निर्माण, रणनीतिक योजना और निवेश निर्णयों के लिए एक मार्गदर्शक संरचना के रूप में काम करेगी।

यह पहल एक मजबूत और लचीला खनिज क्षेत्र बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता के माध्यम से भारत के लिए ‘नेट जीरो’ लक्ष्य अर्जित करने के व्‍यापक विजन के अनुदृष्टिकोण के साथ संरेखित है। उल्‍लेखनीय है कि भारत हाल ही में महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिष्ठित खनिज सुरक्षा साझेदारी (एमएसपी) में सबसे नया भागीदार बन गया है।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: