Thursday, June 25, 2026
Home State News Chhattisgarh छत्तीसगढ़ : भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस ट्रेलर से टकराई, 3 की...

छत्तीसगढ़ : भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस ट्रेलर से टकराई, 3 की मौत, PM मोदी की सभा में जा रहे थे

इस हादसे में जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जमदई निवासी सज्जन (30 वर्ष), रूपदेव (55 वर्ष) और बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

रायपुर, 07 जुलाई। रायपुर में आयोजित प्रधानमंत्री मोदी (PM MODI) की सभा में शामिल होने सूरजपुर जिले से निकली बीजेपी (BJP) कार्यकर्ताओं से भरी बस बिलासपुर के रतनपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 2 बीजेपी कार्यकर्ता व एक बस का चालक बताया गया है। विश्रामपुर के शिवनंदनपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए रायपुर जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी लग्जरी बस बिलासपुर जिले में अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बस में 40 कार्यकर्ता सवार थे। हादसा सुबह साढ़े 4 से 5 बजे के बीच हुआ। बस ने सड़क पर खड़े हाईवा को पीछे से मारी जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जमदई निवासी सज्जन (30 वर्ष), रूपदेव (55 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लीलू गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्रामपुर सहित 5 कार्यकर्ता घायल हैं। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

Advertisement

हादसा इतना भीषण था कि हाईवा से टक्कर के बाद बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया ।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया, वहीं घायलों का इलाज बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में जारी है। घायलों ने बताया कि बारिश बहुत तेज हो रही थी। इस बीच ड्राइवर को झपकी आ जाने से इतना बड़ा हादसा हो गया।

इधर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने आ रही बस की दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। हम सब उनके परिवारों के साथ इस कठिन समय में खड़े हैं।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: