Friday, August 28, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल WCL : तीन दिवसीय इंटर कंपनी टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ

WCL : तीन दिवसीय इंटर कंपनी टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ

समारोह में कल्याण मंडल सदस्य, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी एवं खेल प्रेमी कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement

नागपुर, 25 जुलाई : WCL में आज तीन दिवसीय इंटर कंपनी टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया । प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि WCL के निदेशक (कार्मिक) डॉ संजय कुमार थे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए टेबल टेनिस खेल के लाभों से अवगत कराया और सभी से इस खेल को अपने दैनंदिन जीवन में समावेश करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर WCL के महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन/मा.सं/जनसंपर्क एवं सुरक्षा) पी. नरेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीमती डा. सुजाता सरमुक़्क़दम, महाप्रबंधक (सिविल/सी.एस.आर) सुजीत सेन, विभागाध्यक्ष (औद्योगिक संबंध) आर. के. सिंह तथा कल्याण मंडल सदस्य सर्वश्री ब्रिजेश सिंह, कमलेश्वर राय, अजय पाल यादव प्रमुखता से उपस्थित थे।

इस अवसर पर कल्याण मंडल सदस्य श्रीकांत चौधरी ने भी खिलाडियों को संबोधित किया। समारोह में कल्याण मंडल सदस्य, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी एवं खेल प्रेमी कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र का स्वागत भाषण विभागाध्यक्ष (कल्याण/सी.एस.आर) ए.एन.वर्मा द्वारा दिया गया ।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट