Friday, May 1, 2026
Home Industrial (English) विदेश मंत्री ने कहा – सेमीकंडक्टर मिशन का उद्देश्‍य घरेलू मांग को...

विदेश मंत्री ने कहा – सेमीकंडक्टर मिशन का उद्देश्‍य घरेलू मांग को पूरा करते हुए दूसरे देशों को भी इसे उपलब्‍ध कराना है

उन्‍होंने कहा कि भारत का सेमीकंडक्‍टर मिशन मेक-इन-इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्‍ड का एक बडा उदाहरण है।

Advertisement

विदेश मंत्री सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि देश के सेमीकंडक्‍टर मिशन का उद्देश्‍य घरेलू मांग को पूरा करने के अलावा दूसरे देशों को भी विश्‍वसनीय सेमीकंडक्‍टर उपलब्‍ध कराना है।

गुजरात की राजधानी गांधीनगर में आयोजित सेमीकॉन इंडिया सम्‍मेलन को आज वर्चुअली संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि दुनियाभर में आवश्‍यक और उभरती प्रौद्योगिकी का महत्‍व बढ रहा है और भारत इस क्षेत्र में अपनी भूमिका से वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था में महत्‍वपूर्ण योगदान कर सकता है। उन्‍होंने कहा कि भारत का सेमीकंडक्‍टर मिशन मेक-इन-इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्‍ड का एक बडा उदाहरण है।

डॉ. जयशंकर ने कहा कि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और नवाचार की संस्‍कृति को बढावा देकर भारत एक भरोसेमंद वैश्विक साझेदार के रूप में उभरा है। उन्‍होंने कहा कि आत्‍मनिर्भर भारत का लक्ष्‍य हासिल करने के लिए सेमीकंडक्‍टर उद्योग को महत्‍वपूर्ण है।

गांधीनगर में चल रहे तीन दिन के सम्‍मेलन में सेमीकंडक्‍टर क्षेत्र की बडी कंपनियां हिस्‍सा ले रही हैं। इनमें माइक्रॉन टेक्‍नॉलोजी, अप्‍लाइड मैटेरियल्‍स, फॉक्‍सकॉन और एएमडी शामिल हैं। सम्‍मेलन का आयोजन इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने किया है।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: