Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन किसान सभा और भू विस्थापित संगठन ने एसईसीएल कुसमुंडा जीएम कार्यालय का...

किसान सभा और भू विस्थापित संगठन ने एसईसीएल कुसमुंडा जीएम कार्यालय का किया घेराव

शुक्रवार को छत्तीसगढ़ किसान सभा और भू विस्थापित संगठन ने सयुक्त रूप से एसईसीएल के कुसमुंडा महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया।

Advertisement

कोरबा, 11 अगस्त। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ किसान सभा और भू विस्थापित संगठन ने सयुक्त रूप से एसईसीएल के कुसमुंडा महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने और कार्यालय घेराव में 40 से अधिक गांव के भू विस्थापित किसान शामिल हुए।

आंदोलनकारियों ने पहले नरईबोध गोलीकांड की 26 वीं बरसी के अवसर गोपाल एवं फिरतु दास को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद लंबित रोजगार प्रकरणों का तत्काल निराकरण, बसावट, प्रत्येक खातेदारों को रोजगार एवं भू विस्थापितों की अन्य मूलभूत मांगो को लेकर संघर्ष तेज करने के संकल्प के साथ कुसमुंडा महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया गया।

घेराव के दौरान तीन बार प्रबंधन ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी जिस पर भू विस्थापितों ने कहा की 26 साल पहले भी दो भू विस्थापितों पर गोली चलवा कर मार चुके हो फिर गोली चलवा लो या जेल भेज दो घेराव समाप्त नहीं होगा प्रबंधन के धमकी के बाद भी 10 घंटे घेराव चला। पिछले घेराव को देखते हुए प्रबंधन ने जिला प्रशासन से मदद मांगी थी। घेराव को रोकने के लिए कुसमुंडा थाना प्रभारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। फिर भी भू विस्थापित कुसमुंडा मुख्यालय का 10 घंटे घेराव करने में सफल रहे। दिन भर तेज बारिश ने भी भू विस्थापितों को घेराव से नहीं रोक सकी।

घेराव को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला सचिव प्रशांत झा ने कहा कि 11 अगस्त, 1997 में एसईसीएल कुसमुंडा खदान के लक्ष्मण परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण का ग्रामीणों द्वारा शांति पूर्ण विरोध किया जा रहा था। विरोध कर रहे ग्रामीणों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच शांतिपूर्ण वार्तालाप के दौरान चुपचाप और निहत्थे बैठे किसानों के ऊपर दमनात्मक कार्यवाही करते हुए एसईसीएल को जमीन सौंपने के लिए पुलिस ने गोली चलवा दी थी जिसमें दो भूविस्थापित गोपाल एवं फिरतु दास की मौत हो गई और दर्जनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Advertisement

छत्तीसगढ़ किसान सभा और भू विस्थापित रोजगार एकता संघ द्वारा एसईसीएल के खदानों से प्रभावित भू विस्थापित किसानों की लंबित रोजगार प्रकरणों का तत्काल निराकरण,बसावट एवं प्रभावित गांव में मूलभुत सुविधा उपलब्ध कराने के साथ 11 सूत्रीय मांग को लेकर बिलासपुर के अधिकारियों को सीएमडी के नाम ज्ञापन सौंप कर 10 दिनों में सकारात्मक पहल करने की मांग की गई थी, लेकिन सीएमडी द्वारा कोई पहल अभी तक नहीं होने से भू विस्थापितों में एसईसीएल के प्रति काफी आक्रोश है। किसान सभा लगातार भू विस्थापितों की समस्याओं को लेकर आंदोलनरत हैं।

किसान सभा के नेता दीपक साहू ने कहा कि भू विस्थापित रोजगार के लंबित प्रकरणों का निराकरण की मांग करते हुए थक गए हैं अब अपने अधिकार को छिन कर लेने का समय आ गया है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: