Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कर्मियों को कॉरपोरेट सैलेरी पैकेज के माध्यम...

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कर्मियों को कॉरपोरेट सैलेरी पैकेज के माध्यम से बैंकिंग सुविधाओं का मिलेगा लाभ

कंपनी प्रबंधन ने कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज की सुविधाओं के लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रबंधन से विमर्श कर कंपनी कार्मिकों के लिये इस सुविधा को चालू कराया है।

Advertisement

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (Central Region Power Distribution Company) के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा कॉर्पोरेट सैलेरी पैकेज के माध्यम से लॉकर रेन्ट में छूट,दुर्घटना बीमा, ओवर ड्राफ्ट की सुविधा एवं निःशुल्क एन.ई.एफ.टी./आर.टी.जी.एस जैसे लाभ मिलेंगे।

गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी प्रबंधन ने कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज की सुविधाओं के लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रबंधन से विमर्श कर कंपनी कार्मिकों के लिये इस सुविधा को चालू कराया है। बिजली कार्मिकों के लिए बैंकिंग सेवाओं की यह बड़ी सौगात है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने कार्मिकों को इस सुविधा से अवगत कराते हुए अधिक जानकारी के लिए वेतन खाता से जुडे स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की होम ब्रांच से संपर्क स्थापित करने का आग्रह किया है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: