Monday, November 23, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर एनटीपीसी कोरबा का विस्तार, 1600 मेगावाट बढ़ेगी क्षमता, जारी हुआ टेंडर

एनटीपीसी कोरबा का विस्तार, 1600 मेगावाट बढ़ेगी क्षमता, जारी हुआ टेंडर

स्टेज- IV परियोजना के लिए रेलवे साइडिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार की योजना पर काम शुरू हो गया है

Advertisement

कोरबा। IndustrialPunch (Sadique Sheikh) : एनटीपीसी कोरबा सुपर थर्मल पावर स्टेशन (NTPC Korba) के विस्तार की तैयारी शुरू हो गई है। स्टेज- IV के तहत 800 मेगावाट (MW) क्षमता वाली दो नई इकाइयां स्थापित की जाएंगी। इस विस्तार से संयंत्र की उत्पादन क्षमता में 1600 मेगावाट की वृद्धि होगी।

जानकारी के मुताबिक, स्टेज- IV परियोजना के लिए रेलवे साइडिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार की योजना पर काम शुरू हो गया है। एनटीपीसी ने इस संबंध में विस्तृत व्यवहार्यता अध्ययन (Detailed Feasibility Study) कराने के लिए निविदा आमंत्रित की है।

प्रस्तावित अध्ययन में रेलवे साइडिंग के विस्तार की संभावनाओं के साथ-साथ इससे संबंधित ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन (OHE) तथा सिग्नलिंग एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T) प्रणालियों का भी परीक्षण किया जाएगा। अध्ययन के माध्यम से परियोजना के लिए आवश्यक रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर और संबंधित तकनीकी व्यवस्थाओं की व्यवहार्यता का आकलन किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, 800 मेगावाट क्षमता वाली दोनों नई इकाइयां एडवांस अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर आधारित होंगी। हालांकि, विस्तार परियोजना की कुल लागत कितनी होगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Advertisement

तीन साल से चल रही थी चर्चा

800 मेगावाट क्षमता वाली एडवांस अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल तकनीक आधारित इकाई की स्थापना को लेकर करीब तीन साल से चर्चा चल रही थी। उस समय लगभग 15 हजार करोड़ रुपये की लागत से बीएचईएल के साथ मिलकर इकाई स्थापित किए जाने की योजना थी, लेकिन बाद में यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया था। अब 800 मेगावाट क्षमता की दो इकाइयां स्थापित करने की तैयारी शुरू किए जाने से परियोजना को लेकर नई संभावनाएं सामने आई हैं।

वर्तमान में 2600 मेगावाट क्षमता

एनटीपीसी कोरबा सुपर थर्मल पावर स्टेशन की वर्तमान स्थापित उत्पादन क्षमता 2600 मेगावाट है। संयंत्र में 200 मेगावाट क्षमता की तीन तथा 500 मेगावाट क्षमता की चार इकाइयां संचालित हैं। यहां उत्पादित बिजली देश के विद्युत तंत्र में महत्वपूर्ण योगदान देती है। संयंत्र को कोयले की आपूर्ति साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) से होती है। स्टेज- IV के तहत प्रस्तावित 1600 मेगावाट विस्तार के बाद एनटीपीसी कोरबा की कुल स्थापित क्षमता बढ़कर 4200 मेगावाट हो जाएगी।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group : Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels : Click here
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान