Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कॉर्पोरेट टाटा ग्रुप का हो जाएगा Haldiram, 10 अरब डॉलर में हो सकती...

टाटा ग्रुप का हो जाएगा Haldiram, 10 अरब डॉलर में हो सकती है डील!

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों कंपनियों के बीच इस संबंध में बातचीत का दौर जारी है.

Advertisement

देश में सबसे पसंदीदा भुजिया नमकीन समेत अन्य मिठाई बेचने वाली रिटेल चेन हल्दीराम (Haldiram) अब बिकने को तैयार है और इसे टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Tata Consumer Product’s) खरीद सकती है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों कंपनियों के बीच इस संबंध में बातचीत का दौर जारी है.

करीब 85 साल पहले साल 1937 में भुजिया, नमकीन और मिठाइयां बनाने वाली कंपनी हल्दीराम की शुरुआत हुई थी, लेकिन लंबे समय तक इस सेक्टर में अपना दबदबा कायम रखने वाली ये कंपनी अब बिकने जा रही है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Tata Consumer हल्दीराम में 51% की बड़ी हिस्सेदारी खरीदकर इसे अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकती है. हालांकि, अभी तक न तो Tata Group और न ही Haldiram कंपनी की ओर से इस डील को लेकर कोई टिप्पणी की गई है.

10 अरब डॉलर में हो सकती है ये डील!

इस डील के लिए हल्दीराम की ओर से 10 अरब डॉलर का वैल्यूएशन रखा गया है. हालांकि, इसे लेकर दोनों कंपनियों के बीच अभी बातचीत का दौर जारी है और कोई आखिरी फैसला नहीं किया गया है. रिपोर्ट में इस बात का जिक्र भी किया गया है कि टाटा ग्रुप स्नैक्स कंपनी में 51% से अधिक की हिस्सेदारी खरीदना चाहता है, लेकिन उसकी ओर से Haldiram से कहा गया है कि जो डिमांड रखी जा रही है, वह बहुत अधिक है.

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: