Friday, May 1, 2026
Home Industrial (English) खान मंत्रालय ने रद्दी बेचकर कमाए 17 करोड़ रुपये

खान मंत्रालय ने रद्दी बेचकर कमाए 17 करोड़ रुपये

मंत्रालय ने देशभर में 84 स्‍थानों की पहचान की है, जहां पर्यावरण को वापस लौटाओ अभियान के अंतर्गत एक सौ 16 गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisement

खान मंत्रालय ने पिछले साल नवंबर से इस वर्ष अगस्त तक लगभग 27 सौ फाइलों को हटाकर और रद्दी का निपटारा करके 17 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया है।

विशेष अभियान 2.0 के अंतर्गत मंत्रालय ने विभिन्‍न गतिविधियां आयोजित कर कार्यालय में 34 हजार वर्ग फुट से अधिक का क्षेत्र खाली कराया है। खान मंत्री ने अभियान के तहत वर्षा जल संचयन, खाद के गड्ढे, झीलों और तालाबों की सफाई सहित अपशिष्‍ट पदार्थों का पर्यावरण अनुकूल निपटारे सहित विभिन्‍न गतिविधियों की शुरूआत की।

मंत्रालय ने देशभर में 84 स्‍थानों की पहचान की है, जहां पर्यावरण को वापस लौटाओ अभियान के अंतर्गत एक सौ 16 गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। खान मंत्रालय के कार्यालयों में वर्षा जल संचयन ढांचो का निर्माण किया गया है। केन्‍द्रीय मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने विशेष अभियान की समीक्षा करते हुए विभागीय कैंटीनों में कचरे का पृथक्करण शुरू करने का सुझाव दिया।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: