Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल एसईसीएल संचालन समिति की बैठक, प्रबंधन ने यूनियन नेताओं से कहा- हड़ताल...

एसईसीएल संचालन समिति की बैठक, प्रबंधन ने यूनियन नेताओं से कहा- हड़ताल पर न जाएं

सोमवार को रायपुर स्थित निजी रिसोर्ट में एसईसीएल संचालन समिति की बैठक सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

Advertisement

रायपुर, 25 सितम्बर। सोमवार को रायपुर स्थित निजी रिसोर्ट में एसईसीएल संचालन समिति की बैठक सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में एसईसीएल निदेशक मण्डल से निदेशक तकनीकी (संचालन) एसके पाल, निदेशक (वित्त) जी. श्रीनिवासन, निदेशक (योजना/परियोजना) एसएन कापरी, निदेशक (कार्मिक) देबाशीष आचार्या एवं एसईसीएल संचालन समिति से हरिद्वार सिंह (एटक), मजरुल हक अंसारी (बीएमएस), गोपाल नारायण सिंह (एसईकेएमसी), वी.एम. मनोहर (सीटू), ए.के. पांडे (सीएमओएआई) एवं विभिन्न विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

बैठक के आरंभ में कोल इंडिया कारपोरेट गीत बजाया गया व कार्य के दौरान दिवंगत श्रमवीरों को मौन श्रद्धांजली दी गई एवं सभी सदस्यों दवारा सुरक्षा शपथ ली गई। 21 जुलाई, 2023 को हुई एसईसीएल संचालन समिति की बैठक के कार्यवृत का पुष्टिकरण एवं बैठक में लिए गए निर्णयों के संबंध में चर्चा की गई। इसके साथ ही उत्पादन व उत्पादकता, सुरक्षा, सीआईएल द्वारा जारी आश्रित रोजगार एवं स्थानांतरण के एसओपी से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सीएमडी डॉ मिश्रा ने कहा कि संवेदनशील और संवादशील प्रबंधन हमारे कार्यसंचालन का आधार है और यह हमारी प्राथमिकता भी है। विदित हो कि एसईसीएल प्रबंधन द्वारा भूविस्थापितों को हितों के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में एसईसीएल द्वारा रिकॉर्ड 704 भू-स्वामियों को रोजगार प्रदान किया गया है जोकि कंपनी के इतिहास में सबसे ज़्यादा है। इस वित्तीय वर्ष में भी अप्रैल से जुलाई तक की अवधि में 250 से अधिक परियोजना प्रभावितों को रोजगार स्वीकृति दे दी गयी है एवम ज्यादा से ज्यादा भूमि अधिग्रहण के प्रकरणों के निस्तारण हेतु द्रुत गति से कार्य किया जा रहा है।

बैठक के दौरान एसईसीएल प्रबंधन ने 5, 6, 7 अक्टूबर को प्रस्तावित हड़ताल न करने श्रम संघ प्रतिनिधियों से की अपील की।

Advertisement

एसके पाल का किया गया सम्मान

बैठक के अंत में सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा, निदेशक मण्डल, एवं संचालन समिति के सदस्यों द्वारा निदेशक तकनीकी (संचालन) एसके पाल का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। श्री पाल इसी महीने कंपनी की सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: