Wednesday, September 16, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL कोरबा क्षेत्र ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, निकाली गई एकता रैली

SECL कोरबा क्षेत्र ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, निकाली गई एकता रैली

उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एकता शपथ एवं सतर्कता शपथ दिलाई गई।

Advertisement

कोरबा, 31 अक्टूबर। मंगलवार को एसईसीएल, कोरबा क्षेत्र (SECL Korba Area) में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपक पंडया, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, कोरबा क्षेत्र द्वारा लौह पुरुष के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एकता शपथ एवं सतर्कता शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में डीएव्ही पब्लिक स्कुल, एसईसीएल, कोरबा के छात्रों ने भी शपथ ली। दीपक पंडया, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, कोरबा क्षेत्र द्वारा एकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। यह रैली ऑफिसर्स कालोनी, सुभाष कालोनी होते हुए डीएव्ही स्कूल में समाप्त हुई। कार्यक्रम की व्यवस्था अश्विनी शुक्ला, प्रबंधक (का.) एवं सुहास भादे द्वारा किया गई।

इस दौरान राजेश कुमार गुप्ता, नोडल अधिकारी (सतर्कता)/महाप्रबंधक (खनन), भानु सिंह, स्टाफ ऑफिसर (सिविल), थिरु कुमारन स्टाफ ऑफिसर (ई-एम), एस.के.पी. शिंदे, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक, सुभाष सिंह, नविन सिंह, राजगोपाल, शैलेश तिवारी, संजय दास, के. पी. सिंह, बिस्वास, खांडे सहित श्रम संघ, सिस्टा/काउंसिल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मंच सं्चालन के. पी. सिंह, द्वारा किया गया। आयोजन में श्रीमती अनामिका, प्राचार्य, डीएव्ही, पब्लिक स्कूल एसईसीएल, कोरबा का विशेष सहयोग रहा।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट