Thursday, June 4, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर हसदेव ताप विद्युत गृह : वरिष्ठ पर्यवेक्षक हुए सेवानिवृत्त, दी गई विदाई

हसदेव ताप विद्युत गृह : वरिष्ठ पर्यवेक्षक हुए सेवानिवृत्त, दी गई विदाई

कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य अभियंता संजय शर्मा ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए पॉवर कंपनी की ओर से उनका आभार जताया।

Advertisement

कोरबा, 31 अक्टूबर। हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम (HTPS Korba West) से अक्टूबर में वरिष्ठ पर्यवेक्षक अन्नू राम सेवानिवृत्त हो गए सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी को पॉवर कंपनी की तरफ से भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य अभियंता संजय शर्मा ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए पॉवर कंपनी की ओर से उनका आभार जताया।

मुख्य अभियंता के हाथों सेवानिवृत्त वरिष्ठ पर्यवेक्षक को स्मृति चिन्ह एवं सेवा प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि एसीई (संचा. एवं संधा.)-दो- हेमंत सिंह, एसीई (टी एंड एस.एस.) एम.के गुप्ता, एसीई संचा. एवं संधा.)-एक- पी.के स्वेन, एसीई रिनोवेशन) पी.भास्कर राव, अति. एसीई (एफ.एम.) सुधीर कुमार पंड्या की गरिमामय उपस्थिति रही। श्रम कल्याण केन्द्र (जूनियर क्लब) में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य अभियंता एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी को स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गई।

अन्नू राम ने विद्युत मंडल एवं पॉवर कंपनी में लगभग 38 वर्ष 9 माह की सेवाएं दी हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कल्याण अधिकारी सुरेश सिंह कंवर द्वारा सेवानिवृत्त वरिष्ठ पर्यवेक्षक अन्नू राम के संक्षिप्त जीवन परिचय का उल्लेख किया गया जिसके उपरांत अन्नू राम ने अपने सेवाकाल के अनुभवों को आयोजन स्थल पर उपस्थित जनमानस के साथ साझा किया।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: