Friday, August 28, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर हसदेव ताप विद्युत गृह : सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों, कर्मचारियों को दी गई...

हसदेव ताप विद्युत गृह : सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों, कर्मचारियों को दी गई विदाई

मंच का संचालन करते हुए कल्याण अधिकारी सुरेश सिंह कंवर द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के संक्षिप्त जीवन परिचय का उल्लेख किया गया।

Advertisement

कोरबा , 30 नवम्बर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के हसदेव ताप विद्युत, कोरबा पश्चिम (HTPS Korba West) से नवंबर में अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र बडगुजर, वरिष्ठ पर्यवेक्षक शिव प्रसाद चौहान, लोचन प्रसाद साहू, कनिष्ठ पर्यवेक्षक कृष्ण चंद्र साहू, जतरू राम कालो सेवानिवृत्त हुए। पॉवर कंपनी की ओर से सभी को भावभीनी विदाई दी गई।

सेवानिवृत्त हुए सभी विशिष्ट अतिथियों का मुख्य अभियंता संजय शर्मा के आतिथ्य में पुष्प मालाओं से सम्मान किया गया। सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह एवं सेवा प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ रविन्द्र साहू ने अपनी मनोरम संगीतमय प्रस्तुति के माध्यम से किया।

मंच का संचालन करते हुए कल्याण अधिकारी सुरेश सिंह कंवर द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के संक्षिप्त जीवन परिचय का उल्लेख किया गया। सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों/कर्मचारियों ने भी अपने सुदीर्घ सेवाकल के अनुभवों को साझा कर संयंत्र की उन्नति एवं कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों के सुखी एवं समृद्ध जीवन हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।

मुख्य अभियंता संजय शर्मा ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों/कर्मचारियों के दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए संस्थान के प्रति उनके अनमोल योगदान को सराहा। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता द्वय (टी एंड एस.एस.) एम.के गुप्ता, (संचा. एवं संधा.)-एक पी.के स्वेन, (नवीनीकरण) पी.भास्कर राव, फ.एम.) सुधीर कुमार पंड्या सहित बड़ी संख्या में संयंत्र के अधिकारी/कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों/कर्मचारियों के परिजन भी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट