Friday, August 28, 2026
Home Industrial (English) उत्‍तर प्रदेश में डिक्‍सॉन टैक्‍नोलॉजी के नए कारखाने का उद्घाटन हुआ

उत्‍तर प्रदेश में डिक्‍सॉन टैक्‍नोलॉजी के नए कारखाने का उद्घाटन हुआ

उन्‍होंने उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अकेले इस प्रदेश में ही देश के 60 प्रतिशत मोबाइल फोन बनाए जा रहे हैं।

Advertisement

केन्‍द्रीय इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्‍विनी वैष्‍णव ने कल उत्‍तर प्रदेश के नोएडा में डिक्‍सॉन टेक्नोलॉजी (Dixon Technology’s) के नए कारखाने का उद्घाटन किया। इससे स्मार्ट फोन पारिस्थितिकी तंत्र को प्रोत्‍साहन मिलेगा।

इस अवसर पर श्री वैष्‍णव ने कहा कि डिक्‍सॉन की नई विनिर्माण ईकाई से पांच हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि सरकार की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना – पीएलआई से देशभर में मोबाइल फोन उद्योग में पांच लाख लोगों को रोजगार मिला है।

उत्‍कृष्‍ट उत्पादों के निर्माण की आवश्यकता पर बल देते हुए श्री वैष्णव ने कहा कि भारत में उपकरणों के डिजाइन और विनिर्माण की पारिस्थितिकी का विकास उत्साहजनक है।

उन्‍होंने उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अकेले इस प्रदेश में ही देश के 60 प्रतिशत मोबाइल फोन बनाए जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट