Tuesday, November 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL : सीएमडी ने डिंडोरी जिले में CSR मद से बन रहे...

SECL : सीएमडी ने डिंडोरी जिले में CSR मद से बन रहे शैक्षणिक परिसर का लिया जायज़ा

सीएसआर मद से इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए 17.37 करोड़ की राशि स्वीकृत की है तथा लगभग 8 करोड़ की राशि जिला प्रशासन को मुहैया कराई जा चुकी है।

Advertisement

बिलासपुर, 10 दिसम्बर। एसईसीएल सीएमडी डा. प्रेम सागर मिश्रा मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में एसईसीएल सीएसआर (SECL CSR) मद ने बनाए जा रहे शैक्षणिक परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे। श्री मिश्रा ने प्रस्तावित परिसर के मॉडल का अवलोकन करते हुए निर्माणाधीन परिसर में निर्माण गतिविधियों का जायज़ा लिया।

डिंडोरी जिले के ग्राम बारगाँव में जनजातीय कल्याण केंद्र महाकौशल के परिसर में एसईसीएल से सीएसआर के जरिये मिली मदद से एक स्कूल भवन (कक्षा 12वीं तक), छात्र एवं छात्राओं के लिए 100-100 सीटर हॉस्टल भवन के निर्माण कार्य का क्रियान्वयन डिंडोरी जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।

एसईसीएल द्वारा सीएसआर मद से इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए 17.37 करोड़ की राशि स्वीकृत की है तथा लगभग 8 करोड़ की राशि जिला प्रशासन को मुहैया कराई जा चुकी है।

Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान