Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन मानकीकरण समिति में नामित किए जाने पर शिवकुमार का कार्यकर्ता कर रहे...

मानकीकरण समिति में नामित किए जाने पर शिवकुमार का कार्यकर्ता कर रहे सम्मान

यहां बताना होगा कि 5 दिसम्बर को हिन्द मज़दूर सभा के राष्ट्रीय महामंत्री हरभजन सिंग सिद्धू ने कोल इंडिया प्रबंधन को पत्र लिखा था।

Advertisement

नागपुर, 10 दिसम्बर। शिवकुमार यादव को मानकीकरण (Standardisation Committee) एवं सरप्लस कंपनी आवासों का लाभप्रद उपयोग समिति के लिए HMS द्वारा नामित किए जाने पर कामगारों में खुशी की लहर देखी जा रहा है। यूनियन और कामगारों द्वारा श्री यादव का सम्मान किया जा रहा है।

यहां बताना होगा कि 5 दिसम्बर को हिन्द मज़दूर सभा के राष्ट्रीय महामंत्री हरभजन सिंग सिद्धू ने कोल इंडिया प्रबंधन को पत्र लिखा था। इसमें कोयला श्रमिक सभा (एचएमएस) के केंद्रीय अध्यक्ष-सह-जेबीसीसीआई शिवकुमार यादव को मानकीकरण समिति एवं सरप्लस कंपनी आवासों का लाभप्रद उपयोग समिति में नामांकित किए जाने का उल्लेख था।

शिवकुमार यादव का नाम मानकीकरण एवं सरप्लस कंपनी आवासों का लाभप्रद उपयोग समिति में नामांकित किए जाने पर कार्यकर्तागण उन्हें विभिन्न माध्यमों से लगातार बधाइयां प्रेषित कर रहे हैं।

इसी कड़ी में वेकोलि के नागपुर क्षेत्र अंतर्गत गोंडेगाँव उपक्षेत्र, कामठी उपक्षेत्र एवं क्षेत्रीय मुख्यालय में कार्यरत कोयला श्रमिक सभा के कार्यकर्तागणां ने गाजे-बाजों और आतिश बाजी के साथ शिवकुमार यादव के निवास स्थल पर पहुंच कर उनका स्वागत- सम्मान किया। इसी तरह केंद्रीय महामंत्री फ़्रांसिस दारा ने केंद्रीय कार्यालय पहुंच श्री यादव को बधाई दी।
इस दौरान चन्द्रभान सिंह, साबिर सिद्दीक़ी, राकेश यादव, पंकज सिंह, राकेश कडु, अवधेश शुक्ला, अमित हाड़के, विनोद गटपायले, मनोज प्रसाद, नरेश पोटभरे, कुणाल उईके, बलवंत नारनवरे, विशाल यादव, धर्मेन्द्र सिंग, मेवालाल पाल, रणविजय सिंह, राजेश अलघरे, वैभव शिदुरकर, नीतेश रोहणकर, भूषण रोकड़े, जावेद खान आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट