Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर MP Transco के इंजीनियर्स नयी तकनीकों को अपनायें : प्रमुख सचिव ऊर्जा...

MP Transco के इंजीनियर्स नयी तकनीकों को अपनायें : प्रमुख सचिव ऊर्जा दुबे

सिस्टम में ज्यादा से ज्यादा नवाचार करने के साथ नयी तकनीकों का भी समावेश करें, जिससे ट्रांसमिशन सिस्टम समय के साथ अपग्रेड होता रहे।

Advertisement

प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे ने कहा कि एमपी ट्रांसको (MP Transco) के इंजीनियरों ने अपने अथक परिश्रम से एम.पी. पावर ट्रांसमिशन कंपनी को देश की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में से एक बनाया है। उन्होंने कहा कि एम.पी. ट्रांसको ने अनेक नवाचार किए हैं, जिसमें ड्रोन द्वारा ट्रांसमिशन टॉवरों की पेट्रोलिंग जैसे कार्य शामिल हैं। इसे समूचे देश में सराहना मिली है।

एम.पी. ट्रांसको द्वारा प्रदेश के महानगरों में सबस्टेशन बनाने के लिए भूमि की कमी को देखते हुए कम स्थान में जीआईएस सबस्टेशन बनाये जाने के निर्णय को उचित बताते हुए कहा कि आने वाले समय में जीआईएस सबस्टेशन के साथ अंडर ग्राउंड सबस्टेशन ही विकल्प रह जायेगा। श्री दुबे ने यह बात जबलपुर में एम.पी. ट्रांसको की समीक्षा बैठक में कही।

श्री दुबे ने एम.पी. ट्रांसको के इंजीनियरों का आव्हान किया कि वे अपनी उपलब्धियों एवं नवाचारों को राष्ट्रीय फोरम में रखें। सिस्टम में ज्यादा से ज्यादा नवाचार करने के साथ नयी तकनीकों का भी समावेश करें, जिससे ट्रांसमिशन सिस्टम समय के साथ अपग्रेड होता रहे।

उन्होंने ट्रांसमिशन लाइनों की ट्रिपिंग और पावर ट्रांसफार्मर फेल्यूर की समीक्षा भी की। ट्रांसमिशन एलीमेंट की सतत् निगरानी और उनके त्वरित सुधार के निर्देश दिए। बैठक में एम.पी. ट्रांसको के प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने कंपनी की वर्तमान गतिविधियों से अवगत कराया।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: