Tuesday, August 25, 2026
Home News 31 दिसम्‍बर तक रिकॉर्ड 8 करोड़ 18 लाख आयकर रिटर्न दाखिल

31 दिसम्‍बर तक रिकॉर्ड 8 करोड़ 18 लाख आयकर रिटर्न दाखिल

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के ई-फाइलिंग हेल्पडेस्क टीम ने करदाताओं के सहयोग के लिए 27 लाख से अधिक प्रश्नों का जवाब दिया।

Advertisement

चालू वित्त वर्ष में 31 दिसम्‍बर 2023 तक रिकॉर्ड आठ करोड़ 18 लाख आयकर रिटर्न आईटीआर दाखिल किये गये। यह पिछले वित्त वर्ष में दाखिल किए गए कुल आईटीआर से नौ प्रतिशत अधिक है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अनुसार पिछले साल इसी अवधि के दौरान लगभग साढ़े सात करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए थे।

वित्त मंत्रालय ने कहा कि करदाताओं को अपने आईटीआर और फॉर्म जल्दी दाखिल करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ई-मेल, एस.एम.एस. और अन्य माध्यमों से 103 करोड़ से अधिक लोगों को सूचित किया गया। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के ई-फाइलिंग हेल्पडेस्क टीम ने करदाताओं के सहयोग के लिए 27 लाख से अधिक प्रश्नों का जवाब दिया।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट