Tuesday, August 25, 2026
Home World उत्तर कोरिया ने देश के पूर्वी तट के पास समुद्र में एक...

उत्तर कोरिया ने देश के पूर्वी तट के पास समुद्र में एक मध्यम दूरी की मिसाइल दागी

जापान और दक्षिण कोरिया सहित पड़ोसी देशों ने बताया कि उन्हें उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण का पता चला है।

Advertisement

उत्तर कोरिया (North Korea) ने देश के पूर्वी तट के पास समुद्र में एक मध्यम दूरी की मिसाइल दागी। उसने हाल ही में एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल और अपने पहले सैन्य जासूसी उपग्रह का प्रक्षेपण किया था जिसके बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया था।

जापान और दक्षिण कोरिया सहित पड़ोसी देशों ने बताया कि उन्हें उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण का पता चला है। दक्षिण कोरिया की सेना ने एक बयान में बताया कि उनके देश ने जापान और अमरीका के साथ मिलकर मिसाइल का विश्लेषण किया।

जापान के रक्षा मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का उल्लंघन बताते हुए इस प्रक्षेपण की आलोचना करते हुए कहा कि मिसाइल ने कम से कम 50 किलोमीटर की अधिकतम ऊंचाई के साथ लगभग एक हजार किलोमीटर की उड़ान भरी और जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर जा कर गिरी।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट