Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर कलेक्टर बिलासपुर ने NTPC Sipat का किया दौरा, बिजली उत्पादन की प्रकिया...

कलेक्टर बिलासपुर ने NTPC Sipat का किया दौरा, बिजली उत्पादन की प्रकिया देखी

अपने प्रवास के दौरान कलेक्टर ने संयंत्र परिसर के नियंत्रण कक्ष स्टेज- 1 का अवलोकन कर बिजली उत्पादन की प्रकिया को जाना।

Advertisement

बिलासपुर, 06 फरवरी। मंगलवार को कलेक्टर बिलासपुर अवनीश कुमार शरण ने एनटीपीसी, सीपत का दौरा किया। उनके सीपत आगमन पर परियोजना प्रमुख रमानाथ पुजारी, मुख्य महाप्रबंधक (सीपत) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।

अपने प्रवास के दौरान कलेक्टर ने संयंत्र परिसर के नियंत्रण कक्ष स्टेज- 1 का अवलोकन कर बिजली उत्पादन की प्रकिया को जाना। इसी प्रकार एलडब्ल्यूए क्षेत्र का दौरा कर राख से निर्मित विभिन्न उत्पादों का अवलोकन कर एनटीपीसी सीपत द्वारा किए जा रहे इस नई पहल की प्रशंसा की।

स्टेज-1 सभाकक्ष में कलेक्टर को प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्टेशन के प्रदर्शन, सुरक्षा उपायों, स्टेज 3 परियोजना तथा सीएसआर के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की गई। इस दौरान उन्होनें परियोजना के उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा सीएसआर पहलों की सराहना की तथा अधिकारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया।

 

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: