Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में हड़ताल का मिलाजुला असर, नागपुर क्षेत्र ज्यादा प्रभावित...

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में हड़ताल का मिलाजुला असर, नागपुर क्षेत्र ज्यादा प्रभावित रहा

एचएमएस नेता शिवकुमार यादव ने बताया कि कामगारों ने हड़ताल को अपना समर्थन दिया। इसी का नतीजा रहा कि हड़ताल सफल रही।

Advertisement

नागपुर, 16 फरवरी। देशव्यापी हड़ताल कोल सेक्टर में भी हुई। कोल इंडिया की अनुषांगिक कपंनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) में हड़ताल का मिलाजुला असर देखने को मिला। बताया गया है कि डब्ल्यूसीएल की खदानों में औसतन करीब 50 फीसदी कामगारों की ही उपस्थिति रही।

इसे भी पढ़ें : SECL प्रबंधन ने कहा- 17 खदानों में हड़ताल का शत प्रतिशत असर, यूनियन नेता बोले- सफल रही स्ट्राइक

नागपुर क्षेत्र में हड़ताल का सबसे अधिक प्रभाव दिखा। यहां 60 से 70 प्रतिशत कर्मचारी हड़ताल के समर्थन में रहे। बताया गया है कि खदानों में लगभग 50 प्रतिशत से भी कम कोयला उत्पादन हुआ। नागपुर क्षेत्र अंतर्गत संचालित ओपन कास्ट खदानों में मिट्टी हटाने के कार्य में लगभग 80 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। एचएमएस नेता शिवकुमार यादव ने बताया कि कामगारों ने हड़ताल को अपना समर्थन दिया। इसी का नतीजा रहा कि हड़ताल सफल रही।

इसे भी पढ़ें : देशव्यापी हड़ताल और ग्रामीण बंद : देखें जम्मू कश्मीर से लेकर केरल तक की तस्वीरें

Advertisement

यहां बताना होगा कि हड़ताल को लेकर ज्वाइंट एक्शन कमेटी (एचएमएस, इंटक, सीटू, एटक) ने सीआईएल प्रबंधन को 13 बिन्दुओं वाला चार्टर ऑफ डिमांड सौंपा था। अनुषांगिक कपंनियों के प्रबंधन को भी पृथक से मांग पत्र सौंपा गया था।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: