Friday, August 28, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल प्रल्हाद जोशी ने कोयला क्षेत्र को बताया नौकरियों का पॉवर हाउस

प्रल्हाद जोशी ने कोयला क्षेत्र को बताया नौकरियों का पॉवर हाउस

कोयला मंत्री ने अपनी पोस्ट में बताया है कि कोल इंडिया लिमिटेड और सहायक कंपनियां 2,39,210 लोगों को रोजगार देती हैं।

Advertisement

नई दिल्ली, 28 फरवरी। कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी (Pralhad Joshi) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट की है। इसमें श्री जोशी ने कोयला क्षेत्र (Coal Sector) को नौकरियों का पॉवर हाउस बताया है।

कोयला मंत्री ने अपनी पोस्ट में बताया है कि कोल इंडिया लिमिटेड और सहायक कंपनियां 2,39,210 लोगों को रोजगार देती हैं। इसके अतिरिक्त 65,000 अनुबंधित खनिक कार्यरत हैं। आउटसोर्स भूमिकाएं (सुरक्षा, चालक, हाउसकीपिंग) 37,000 के लिए नौकरियां प्रदान करती हैं। कोयला परिवहन में 24,000 ट्रक शामिल हैं, जिनमें 50,000 लोग नियोजित हैं।

कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि वाणिज्यिक खनन कंपनियां रोजगार सृजन में योगदान दे रही हैं। इन कंपनियों के माध्यम से 30,000 लोगों को रोजगार मिल रहा है।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट