Saturday, June 13, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल PM मोदी एनसीएल की 1393.69 करोड़ रुपये की FMC परियोजनाओं का उद्घाटन...

PM मोदी एनसीएल की 1393.69 करोड़ रुपये की FMC परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

इस कदम से परिवहन समय और लागत कम करके समग्र कोयला उत्पादन और लाभप्रदता बढ़ाने में सहायता मिलेगी

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर्यावरण अनुकूल तरीके से कोयले की आपूर्ति और गुणवत्ता बढ़ाने के दृढ़ संकल्प के साथ कोयला मंत्रालय के अंतर्गत कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) की दो महत्वपूर्ण फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी परियोजनाओं (FMC) का वर्चुअल रूप से 29 फरवरी को उद्घाटन करेंगे।

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा संचालित 1393.69 करोड़ रुपये की ये परियोजनाएं कार्बन उत्सर्जन में कमी में योगदान देने वाले तेज, कुशल मशीनीकृत कोयला निकासी की दिशा में उल्लेखनीय कदम हैं।

उद्धाटन की जाने वाली उल्लेखनीय परियोजनाओं में जयंत ओसीपी, सीएचपी-साइलो और दुधिचुआ ओसीपी, सीएचपी-साइलो शामिल हैं। जयंत ओसीपी, सीएचपी-साइलो की क्षमता 15 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) है और इसे 723.50 करोड़ रुपये के निवेश के साथ विकसित किया गया है। इसी प्रकार दुधिचुआ ओसीपी सीएचपी-साइलो की वार्षिक क्षमता 10 मिलियन टन है और इसे 670.19 करोड़ रुपये के निवेश से बनाया गया है।

उद्घाटन के बाद ये परियोजनाएं कोयला निकासी प्रक्रियाओं में दक्षता और स्थिरता का नया युग प्रारंभ करेंगी, परिवहन समय और लागत दोनों को कम करेंगी, जिससे समग्र उत्पादकता और लाभप्रदता में वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त ये परियोजनाएं लॉजिस्टिक्स को अधिकतम और कार्बन उत्सर्जन को कम करके गुणवत्ता वाले कोयले के प्रेषण और इसके वितरण के लिए एक हरित और पर्यावरण के प्रति जागरूक दृष्टिकोण में योगदान देंगी।

Advertisement

इन परियोजनाओं का उद्घाटन कोयला मंत्रालय की आधारभूत अवसंरचना विकास और सतत पहलों के प्रति दृढ संकल्प को रेखांकित करता है, जिसका उद्देश्य हरित भविष्य को बढ़ावा देना और भारत की ऊर्जा सुरक्षा में योगदान देना है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: