कोरबा, 10 जून। इंटक से सम्बद्ध साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (SECL INTUC) की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव संपन्न हुआ। गोपाल नारायण सिंह अध्यक्ष तथा प्रीतम नाथ पाठक महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित हुए। गोपाल नारायण सिंह लगातार छठवीं बार अध्यक्ष चुने गए हैं।
इसे भी पढ़ें: नाथूलाल पाण्डेय को HMS से किनारे लगाने की तैयारी!, KMS की सम्बद्धता लेंगे वापस?
साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस का चुनाव कोरबा में आयोजित हुआ। निर्वाचन अधिकारी गणपत चौहान द्वारा निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कराई गई। चुनाव कार्य में नवल पंडित एवं ए आर जीनस ने सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में सहयोग किया।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









