Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल WCL तथा WIPS के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया,...

WCL तथा WIPS के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया, साइबर सिक्योरिटी पर हुआ व्याख्यान

अतिथियों के स्वागत के उपरांत श्रीमती अनुपमा आनंद टेमुर्णीकर, अध्यक्षा वेस्टर्न रीजन द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया।

Advertisement

WCL तथा WIPS के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में झंकार महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती आभा द्विवेदी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में WCL की पूर्व निदेशक वित्त श्रीमती इरावती दाणी, झंकार महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अनीता अग्रवाल, झंकार महिला मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती इंदु सिंह व डॉ सोनाली म्हेत्रे की गरिमामयी उपस्थिति रही। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

अतिथियों के स्वागत के उपरांत श्रीमती अनुपमा आनंद टेमुर्णीकर, अध्यक्षा वेस्टर्न रीजन द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। श्रीमती मनीषा सहस्त्रबुद्धे, श्रीमती नेताली, श्रीमती संजना एवं श्रीमती मृणाली के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर WCL के विभिन्न क्षेत्रों में गैर पारंपरिक कार्य करने वाली उत्कृष्ट महिला कामगारों को पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम के दूसरे सोपान में दो व्याख्यान आयोजित किए गए पहला व्याख्यान साइबर सिक्योरिटी विषय पर डॉक्टर रश्मि वेलेकर विभागाध्यक्ष कंप्यूटर साइंस, रामदेव बाबा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट तथा दूसरा व्याख्यान फाइनेंशियल अवेयरनेस विषय पर  रंजीत दानी चार्टर्ड एकाउंटेंट द्वारा दिया गया। उनके द्वारा न केवल सदस्यों का मार्गदर्शन किया गया, बल्कि उनकी शंकाओं का समाधान मी किया गया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ सुजाता सरमुकद्दम, समन्वयिका विप्स WCL द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में श्रीमती इरावती दानी पूर्व निदेशक वित्त, WCL ने WIPS द्वारा की जा रही गतिविधियों की सराहना की।

Advertisement

श्रीमती आभा द्विवेदी अध्यक्ष, झंकार महिला मंडल और कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ने इस आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए WIPS सदस्याओं को बधाई दी और उन्होंने नारी की महिमा के बारे में अपने विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम के अंत में WIPS सदस्याओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मेधा हरदास, आर. ई. बी सदस्या, वेस्टर्न रीजन द्वारा किया गया।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: