Thursday, April 30, 2026
Home News रिजर्व बैंक के सरकारी कामकाज वाले कार्यालय 30, 31 मार्च को खुले...

रिजर्व बैंक के सरकारी कामकाज वाले कार्यालय 30, 31 मार्च को खुले रहेंगे

एजेंसी बैंकों को सलाह दी जाती है कि सरकारी खातों से संबंधित सभी चेक ऐसे समाशोधन पर प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

Advertisement

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के सरकारी कामकाज से संबंधित कार्यालय और एजेंसी बैंकों की सभी नामित शाखाएं करदाताओं की सुविधा के लिए चालू वित्त वर्ष के अंतिम दो दिन 30 और 31 मार्च को सामान्य कामकाजी घंटों के अनुरूप खुली रहेंगी।

सरकारी खातों की वार्षिक बंदी को देखते हुए रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा, इलेक्ट्रॉनिक लेनदेन 30 मार्च और 31 मार्च को शनिवार और रविवार होने के बाद भी निर्धारित समय तक किए जा सकते हैं।

बयान के अनुसार, “राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक निधि अंतरण (एनईएफटी) और वास्तविक समय सकल निपटान (आरटीजीएस) प्रणाली के माध्यम से लेनदेन 31 मार्च, 2024 को रात 12 बजे तक जारी रहेगा।” इसमें कहा गया कि सरकारी प्राप्तियों और भुगतानों को सुविधाजनक बनाने के लिए देशभर में विशेष समाशोधन अभियान चलाने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

केंद्रीय बैंक ने कहा, “सरकारी चेकों के लिए 30 और 31 मार्च, 2024 को विशेष समाशोधन आयोजित किया जाएगा।

Advertisement

एजेंसी बैंकों को सलाह दी जाती है कि सरकारी खातों से संबंधित सभी चेक ऐसे समाशोधन पर प्रस्तुत किए जा सकते हैं।” केंद्र और राज्य सरकारों के आरबीआई को लेनदेन की रिपोर्टिंग के संबंध में 31 मार्च की रिपोर्टिंग खिड़की एक अप्रैल, 2024 को दोपहर 12 बजे तक खुली रखी जाएगी।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: