Wednesday, September 16, 2026
Home World बाल्टीमोर में ’फ्रांसिस स्कॉट की’ पुल के गिरने के बाद लापता 6...

बाल्टीमोर में ’फ्रांसिस स्कॉट की’ पुल के गिरने के बाद लापता 6 लोगों को अमेरिका ने माना मृत, चालक दल के सभी सदस्य भारतीय नागरिक थे

जहाज के चालक दल के सभी 22 सदस्य भारतीय नागरिक थे। बचाव दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो लोगों को बचा लिया था।

Advertisement

अमेरिका के मैरीलैंड में पुलिस ने कहा है कि बाल्टीमोर में फ्रांसिस स्कॉट की पुल के गिरने के बाद लापता हुए छह लोगों को मृत मान लिया गया है।

एक मालवाहक जहाज ने फ्रांसिस स्कॉट की पुल को कल टक्कर मार दी थी, जिससे पुल ध्वस्त होकर नदी में गिर गया। अधिकारियों ने कहा है कि कम तापमान और दुर्घटना के बाद काफी समय बीत जाने के कारण लापता लोगों को मृत मान लिया गया है।

इसे भी पढ़ें : अमेरिका : पानी के जहाज़ ने पानी पर बने पुल को पानी सा बहाया, देखें वीडियो :

यह दुर्घटना उस समय हुई, जब सिंगापुर के ध्वज वाला डेली मालवाहक जहाज बाल्टीमोर के बंदरगाह से श्रीलंका के कोलंबो के लिए रवाना हो रहा था कि अचानक यह नियंत्रण से बाहर हो गया और फ्रांसिस स्कॉट की पुल के एक खंभे से टकरा गया।

Advertisement

जहाज के चालक दल के सभी 22 सदस्य भारतीय नागरिक थे। बचाव दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो लोगों को बचा लिया था।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट