Thursday, August 13, 2026
Home News LIC विश्व स्तर पर सबसे मजबूत बीमा ब्रांड-2024 के तौर पर उभरी...

LIC विश्व स्तर पर सबसे मजबूत बीमा ब्रांड-2024 के तौर पर उभरी है

सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया, जिससे यह भारत की सबसे मूल्यवान सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (पीएसयू) बन गया है।

Advertisement

सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) विश्व स्तर पर सबसे मजबूत बीमा ब्रांड-2024 के तौर पर उभरी है। एलआईसी ने बाजार मूल्यांकन में एसबीआई को पछाड़कर 5वीं सबसे मूल्यवान भारतीय सूचीबद्ध कंपनी के रूप में अपनी स्थिति फिर से हासिल की है।

एलआईसी के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि एलआईसी स्थानीय से वैश्विक प्रभुत्व तक दुनिया का नंबर वन सबसे मजबूत बीमा ब्रांड है। एलआईसी का ब्रांड मूल्य 9.8 अरब अमेरिकी डॉलर पर स्थिर है। एलआईसी का शेयर भाव 1,175 रुपये के

सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया, जिससे यह भारत की सबसे मूल्यवान सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (पीएसयू) बन गया है। ब्रांड फाइनेंस इंश्योरेंस के अनुसार एलआईसी के बाद इस सूची में ताइवानी कैथे लाइफ इंश्योरेंस को दूसरे सबसे मजबूत ब्रांड के तौर पर दर्शाया गया है। कैथे लाइफ इंश्योरेंस का ब्रांड मूल्य नौ फीसदी बढ़कर 4.9 अरब डॉलर हो गया है। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई एनआरएमए इंश्योरेंस है, जिसका ब्रांड मूल्य 82 फीसदी बढ़कर 1.3 अरब डॉलर हो गया है।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट