Tuesday, August 25, 2026
Home News सोने की कीमत ने तोड़े सभी रिकार्ड, उछाल से कारोबार पड़ा ठंडा

सोने की कीमत ने तोड़े सभी रिकार्ड, उछाल से कारोबार पड़ा ठंडा

पिछले तीन साल के आंकड़ों को देखें तो सोने के दाम में 25 हजार रुपये से अधिक की तेजी आई है। एक मार्च 2021 में सोना 45,300 था।

Advertisement

Gold price: सोमवार को सोने और चांदी की कीमतें शुरूआती कारोबार में अब तक के सर्वोच्‍च स्‍तर पर पहुंच गई हैं। बीते 10 दिन में सोने के दाम में करीब पांच हजार रुपये का इजाफा हुआ है। इसकी कीमत 71500 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। हालात ऐसे है कि अब सोने में निवेश करना हर किसी के वश की बात नहीं है।

20 मार्च को सोने का भाव 65,800 था। इसके बाद भाव में दो- तीन सौ रुपये की तेजी आई। फिर देखते- देखते इसकी कीमत 71500 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई है। पिछले तीन साल के आंकड़ों को देखें तो सोने के दाम में 25 हजार रुपये से अधिक की तेजी आई है। एक मार्च 2021 में सोना 45,300 था।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट