Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (English) KABIL ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज क्षेत्र में भूभौतिकीय जांच को आगे...

KABIL ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज क्षेत्र में भूभौतिकीय जांच को आगे बढ़ाने सीएसआईआर-एनजीआरआई के साथ किया MoU

चेयरमैन श्रीधर पात्रा ने कहा कि इस भागीदारी से केएबीआईएल की परियोजनाओं में नवाचार और कदम उठाने योग्य अंतर्दष्टि को बढ़ावा देने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Advertisement

खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड (KABIL) ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों से जुड़ी परियोजनाओं और गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से भूभौतिकीय जांच के क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद – राष्ट्रीय भूभौतिकी अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर- एनजीआरआई) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

भुवनेश्वर स्थित नालको के कॉर्पोरेट कार्यालय में नालको के निदेशक (वाणिज्यिक) और केएबीआईएल के सीईओ सदाशिव सामंतराय और सीएसआईआर-एनजीआरआई के निदेशक डॉ. प्रकाश कुमार ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर नालको के सीएमडी और केएबीआईएल के चेयरमैन श्रीधर पात्रा भी उपस्थित रहे। यह सहयोग भूभौतिकी, भू-रासायनिक और भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, डेटा विश्लेषण, व्याख्या और मॉडलिंग, वैज्ञानिक जानकारियों को साझा करने, तकनीकी सहयोग और सलाहकार सेवाओं पर केंद्रित होगा।

नालको के सीएमडी और केएबीआईएल के चेयरमैन श्रीधर पात्रा ने कहा कि इस भागीदारी से केएबीआईएल की परियोजनाओं में नवाचार और कदम उठाने योग्य अंतर्दष्टि को बढ़ावा देने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

केएबीआईएल भारत सरकार के खान मंत्रालय के तहत आने वाले तीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (नालको), हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) और मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (एमईसीएल) की एक संयुक्त उद्यम कंपनी है।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट