Saturday, April 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL कोरबा एजीएम ने DAV में एडमिशन कराने 50 हजार की रिश्वत...

SECL कोरबा एजीएम ने DAV में एडमिशन कराने 50 हजार की रिश्वत मांगी!, की गई शिकायत

बताया गया है एरिया जनरल मैनेजर दीपक पंड्या के व्यवहार को लेकर पहले भी कई शिकायतें आ चुकी हैं।

Advertisement

कोरबा, 30 अप्रेल। एसईसीएल कोरबा क्षेत्र (SECL Korba Area) के एरिया जनरल मैनेजर दीपक पंड्या पर डीएवी स्कूल में एडमिशन कराने के एवज में 50 हजार रुपए रिश्वत मांगने तथा रिश्वत नहीं देने पर गाली गलौज कर दफ्तर से भगाने के आरोप लगे हैं।

इस आशय की शिकायत बिलासपुर हाईकोर्ट के अधिवक्ता पवन श्रीवास्तव ने कोरबा पुलिस से की है। मानिकपुर पुलिस चौकी के समक्ष प्रस्तुत की गई शिकायत में बताया गया है कि रेलवे, कोरबा में कार्यरत उनके भाई प्रदीप कुमार की पुत्री के डीएवी (DAV), कोरबा में कक्षा एलकेजी के प्रवेश के लिए एरिया रेलवे मैनेजर, कोरबा द्वारा अनुशंसा की गई थी। इस अनुशंसा के आधार पर डीएवी मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन एवं कार्मिक प्रबंधक द्वारा एडमिशन हेतु स्वीकृति प्रदान की गई थी। बाद में डीएवी की प्राचार्य अनामिका भारती ने प्रवेश देने से इनकार कर दिया और कहा कि एरिया जनरल मैनेजर की मौखिक अथवा लिखित सहमति के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।

इस संदर्भ में चर्चा करने अधिवक्ता पवन श्रीवास्तव अपने एक साथी के साथ 29 अप्रेल, 2024 को एसईसीएल के एरिया जनरल मैनेजर दीपक पंड्या से मिलने उनके कार्यालय गए। शिकायत में बताया गया है कि एरिया जनरल मैनेजर ने एडमिशन के बदले 50 हजार रुपए की मांग की। एजीएम ने कहा कि उनके भाई प्रदीप कुमार को भी बता दिया गया था कि 50 हजार रुपए देने पर ही एडमिशन होगा। एजीएम को बताया गया कि स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन ने एडमिशन लिखित स्वीकृति प्रदान कर दी है, इसके बावजूद एडमिशन क्यों नहीं दिया जा रहा है। इस पर एजीएम भड़क गए और अधिवक्ता व उनके साथी के साथ गाली गलौच करते हुए कार्यालय से भगा दिया गया।

अधिवक्ता पवन श्रीवास्तव ने जिला अधिवक्ता संघ, कोरबा से भी इस संदर्भ में शिकायत की है।

Advertisement

बताया गया है एरिया जनरल मैनेजर दीपक पंड्या के व्यवहार को लेकर पहले भी कई शिकायतें आ चुकी हैं। देखें की गई शिकायत : AGM Complaint by Pawan

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: