Thursday, June 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL मुख्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई

SECL मुख्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई

सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है।

Advertisement

बिलासपुर, 31 अगस्त : शनिवार को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले 6 कर्मियों को मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी सभा कक्ष में उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हाल में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डा. प्रेम सागर मिश्रा ने निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री एसएन कापरी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) श्री बिरंची दास, एवं निदेशक (वित्त) श्री डी सुनील कुमार, विभिन्न विभागाध्यक्षगण, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में श्री अनवर अहमद महाप्रबंधक (ई/एम), श्री मंजीत सिंह असिस्टेंट सुपरवाइजर वित्त विभाग, श्री प्रवीण कुमार शर्मा सिनीयर डीईओ सिस्टम विभाग, श्री केके गुप्ता कार्यालय अधीक्षक ए-1 सिविल विभाग, श्री सुरेन्द्र कुमार दुबे सहायक सुरक्षा उप निरीक्षक सुरक्षा विभाग, श्री विक्टर सिन्हा ड्राइवर कम मेकेनिक क्वालिटी कंट्रोल विभाग को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी।

इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने अपने-अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी के योगदान, कार्यकौशल से ही कम्पनी सफलता के मुकाम पर पहुँची है। सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की।

सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है। यहाँ के अधिकारी-कर्मचारी कंधे-से-कंधा मिलाकर साथ में कार्य करते हैं।

Advertisement

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने निभाया।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: