Friday, April 24, 2026
Home State News Chhattisgarh उद्योग मंत्री देवांगन ने सीमेंट उद्योगपतियों को चेताया, कहा- बगैर चर्चा सीमेंट...

उद्योग मंत्री देवांगन ने सीमेंट उद्योगपतियों को चेताया, कहा- बगैर चर्चा सीमेंट के दाम न बढ़ाएं

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेश के सभी सीमेंट कंपनियों के प्रमुखों के साथ ली बैठक

Advertisement

रायपुर, 19 सितम्बर। सीमेंट के दामों में पिछले दिनों हुई वृद्धि को लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने गुरुवार को उद्योग भवन में प्रदेश के सभी सीमेंट कंपनियों के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक ली।

बैठक में मंत्री श्री देवांगन ने कंपनियों के प्रमुखों से सीमेंट के बढ़ाए गए दरों को लेकर विस्तार से बातचीत की। मंत्री श्री देवांगन ने इस अवसर पर कहा की सीमेंट के दर को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा की दर बढ़ने से हर वर्ग की चिंता बढ़ गई है।

श्री देवांगन ने कहा की हाल ही प्रदेश में साढ़े 8 लाख पीएम आवास स्वीकृत हुए हैं, आने वाले दिनोंऔर भी पीएम आवास के साथदृसाथ अभी निर्माण एजेंसियों के माध्यम से प्रदेश भर में निर्माण कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं। ऐसे में अगर दर बढ़ाना गलत है। अकसर मानसून में निर्माण के कार्य कम हो जाते हैं, इस वजह से सीमेंट की खपत कम हो जाती है, आने वाले दिनों में जैसे ही निर्माण कार्य प्रारंभ होंगे, खपत फिर बढ़ जाएगी। मंत्री श्री देवांगन ने दो टूक कहा की छत्तीसगढ़ सरकार उद्योगों के लिए बहुत अधिक गंभीर है, उद्योगों को किस तरह और बेहतर माहौल मिल सके इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

मंत्री श्री देवांगन ने बैठक में स्पष्ट किया की भविष्य में किसी तरह से सीमेंट की दर बढ़ने से पहले सरकार की परामर्श जरुर लेंगे। बिना परामर्श के रेट बढ़ाने से हर वर्ग की परेशानी बढ़ जाती है।

Advertisement

इस अवसर पर वाणिज्य उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, सीएसआईडीसी के एमडी विस्वेश कुमार, पर्यावरण व आवास विभाग के सचिव अंकित आनंद, पर्यावरण संरक्षण के सचिव सदस्य अरूण प्रसाद समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: